फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gutka Factory sealed, four samples

गुटखा फैक्ट्री सील, चार के लिए नमूने

Thu, 20 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 20 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gutka Factory sealed, four samples
कार्रवाई कर लौटते खाद्य विभाग टीम के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सुगंधित सुपाड़ी के नाम पर जनपद में बड़े स्तर पर गुटखा का काला कारोबार फलफूल रहा है। बुधवार की शाम और गुरुवार को चले छापामार अभियान में अभिहित अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने राज गुटखा फैक्ट्री में बड़ी संख्या में पैकिंग पाउच के  अलावा खुला मटेरियल मिला। इस पर फैक्ट्री सील कर दी गई। इसके अलावा चार अन्य स्थानों पर
विज्ञापन


छापा मारा जहां पर गुटखा सामग्री का नमूना लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से गुटखा माफिया पूरे दिन सकते में रहे। गुटखा माफिया संरक्षण दाताओं को फोन लगाते भी देखे गए।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट एके मिश्रा के नेतृत्व में छापामार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बुधवार की शाम को शहर के मोहल्ला तुलसी नगर में एक
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में राज नाम से गुटखा बनाए जाने की खबर पर छापा मारा गया। यहां बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला देखकर अधिकारी लौटने ही वाले थे कि उन्हें अंदर कुछ लोगों के होने की आहट मिली। इसके बाद पुलिस फोर्स मंगाया गया और फिर ताला खुलवाने के लिए दबाव बनाया। ताला खुलते ही टीम के सदस्य अंदर पहुंचे तो यहां पर बड़ी संख्या में राज गुटखा

नाम की पैकिंग पाउच के अलावा गुटखा में इस्तेमाल होने वाले खुला मटेरियल मिला। इसका नमूना लिया और फिर गुटखा फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की गई। गुरुवार को शहर


के विभन्न स्थानों पर छापा मारकर मोहित पान सामग्री, गगन सुपाड़ी, बादशाह गुटखा, मां कालेश्वर सुगंधित सुपाड़ी का नमूना लिया है। अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह का कहना है कि एक कंपनी को सील करने की कार्रवाई की है। आगे भी छापामार अभियान चलाया जाएगा। टीम के साथ खाद्य सुरक्षाधिकारी दिनेश चंद्र, वीरेंद्र सिंह आदि साथ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed