फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gurgaon Simriya Marg got shabby for 15 years

15 सालों से जर्जर पड़ा गुढ़ा सिमिरिया मार्ग

Tue, 28 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Tue, 28 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon Simriya Marg got shabby for 15 years
खराब गुढ़ा सिमिरिया मार्ग। - फोटो : Amar ujala

डकोर क्षेत्र के गांव गुढ़ा सिमिरिया जाने वाला मार्ग 15 सालों से जर्जर पड़ा है। अफसरों की अनदेखी के चलते 20 किलोमीटर का यह रास्ता पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से रोड पर दो से तीन फुट के गहरे हो चुके हैं। जो आधा दर्जन गांवों के लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। आए दिन बाइक सवार गड्ढों की चपेट में आकर चुटहिल हो जाते हैं। बड़े़ वाहनों का भी निकलना मुश्किल है। इन वाहनों की या तो पटिया टूट जाती है, या फिर वे खराब होकर बीच रोड पर खडे़ हो जाते हैं।

विज्ञापन


सीएम योगी ने जून तक सड़कों के गड्ढे भरने का फरमान दिया है। इससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। उनका कहना है कि सालों पुरानी सड़क के दिन बहुर जाएं तो इससे अच्छा और क्या होगा। अब तक तो यहां गड्ढों में सड़क तलाशनी पड़ रही है। रोड की खस्ता हालत के कारण पूरे दिन धूल के गुबार उठते हैं। क्षेत्र के ऐर रमपुरा, गुढ़ा सिमिरिया, बंधौली, हरदुआ गांव में रहने वाले लोगों को आने, जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थिति बरसात के वक्त बहुत खराब हो जाती है। इलाकाई लोगों की मानें तो तहसील दिवस में कई बार खराब रोड को ठीक कराने के लिए अफसरों के सामने गुहार लगाई गई, लेकिन इसके बावजूद मार्ग ठीक नहीं सुधरा। सरकार बदली तो सड़क की भी सूरत बदलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन


कई हादसे भी चुके हैं
गुढ़ा निवासी महाबली का कहना है कि खस्ताहाल सड़क के कारण न जाने कितने हादसे हो चुके हैं। अब तो रोड पर चलने में भी डर लगता है। रोड सुधरेगी तो वाकई राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार सुना है आदेश
बंधौली निवासी नारायन दुबे के मुताबिक हर सरकार ने रोड बनवाने का वादा किया। पहली बार कोई आदेश भी जारी हुआ है। देखते हैं कि कब मिट्टी में तब्दील हो चुकी रोड को डामर नसीब होता है।

रोड की हालत ने बंद कराई बस सेवा
बता दें कि लोगों को सहूलियत देने के लिए काफी समय पहले गुढ़ा सिमिरिया मार्ग पर बसें चलाई गईं थीं। लेकिन ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क इतनी खराब हो गई कि बस सेवा बंद हो गई। बसों के मालिकों को आए दिन होने वाली टूट-फूूट में खासा नुकसान झेलना पड़ता है। टेंपो, टैक्सी चालक भी खराब रोड को लेकर खासे परेशान होते हैं।


बोले जिम्मेदार
नई सरकार के आदेश पर जिन खराब सड़कों को बनाने का काम शुरू किया जाना है, उनमें गुढ़ा सिमिरिया मार्ग भी शामिल है। इस सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाना है। शासन से अनुमति मिलते ही इस पर काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
- बनवारी लाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्लयूडी, उरई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed