फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Grandmother died along with two innocent girls

Jalaun News: दो मासूम बच्ची समेत दादी की मौत

Sun, 16 Jul 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Grandmother died along with two innocent girls
उरई (जालौन)। कांशीराम कालोनी में सिलिंडर फटने से झुलसे सात लोगों में तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी अशोक कुमार के मकान में बच्चों ने शुक्रवार को खेल-खेल में सिलिंडर की नॉब खोल दी थी। बड़ों को इसकी जानकारी नहीं थी। घर के किसी सदस्य ने कुछ देर बाद माचिस जलाई को तेज धमाके के साथ छोटा सिलिंडर फट गया था। आग की चपेट में आने से शकुंतला (49) पत्नी अशोक , बेटा रवि (22), भतीजी सोमवती (16) नातिन आरोही उर्फ एंजल (दो साल), पायल (चार) और नाती भोलू (चार), निखिल (आठ) झुलस गए थे। सभी को पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कालेज भर्ती कर दिया गया। आरोही उर्फ एंजल व पायल की हालत गंभीर होने पर दोनों को झांसी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गईं। उधर शकुंतला ने मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रवि व सोमवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed