फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Government working in the interest of farmers: Ghanshyam

किसानों के हित में काम कर रही सरकार : घनश्याम

Sun, 24 Dec 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 24 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Government working in the interest of farmers: Ghanshyam
उरई। पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडीटोरियम में किसान मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर किसानों को विभिन्न जानकारियां देने के साथ ही 75 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही किसानों को विभिन्न जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी व माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने किसान मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही हैं। सीडीओ भीमजी जी उपाध्याय ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किया जा रहा है। इस दौरान किसान नेता किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष साहब सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के सूर्य नायक आदि ने किसानों की समस्याएं उठाई। जिस पर अधिकारियों ने किसानों को हर समय साथ खड़े रहने की बात कही। इस दौरान परियोजना निदेशक डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उपकृषि निदेशक एसके उत्तम, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कई विभागों ने लगाए स्टाल
किसान दिवस पर विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए। जिसमें लोगों के लिए कई यंत्रों व खेती किसानी से जुड़ी वस्तुओं को रखा गया था। मुख्य अतिथियों ने अधिकारियों के साथ स्टॉलों पर जाकर यंत्रों को देखा व पूछताछ की। किसानों ने भी यंत्रों के बारे में जानकारी ली। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि मेले में लगाए गए स्टॉल में कई यंत्रों में पचास फीसदी से अधिक की छूट दी जा रही थी। जिसको किसानों ने खरीदारी के लिए भी संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित हुए किसान

सरकार किसानों का दे रही ध्यान
कदौरा ब्लाक के निस्वापुर गांव निवासी किसान हेमंत कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों का ध्यान दिया जा रहा है। किसान दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्हें बहुत खुशी हो रही है।



मंच पर मिला सम्मान, खुशी हुई
कोंच ब्लाक के पनयारा गांव निवासी किसान आनंद कुमार ने कहा कि दिन रात किसान मेहनत करता है, सरकार भी उसे सुविधाएं देती है। लेकिन किसान को मंच पर सम्मानित किया जाए। उससे अच्छा उसके लिए कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed