{"_id":"6903c7ef438040be550420d6","slug":"government-strict-on-cmo-for-not-leaving-charge-even-after-transfer-orai-news-c-224-1-ori1005-136340-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्थानांतरण के बाद भी चार्ज न छोड़ने पर सीएमओ पर शासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्थानांतरण के बाद भी चार्ज न छोड़ने पर सीएमओ पर शासन सख्त
विज्ञापन
उरई। आठ अगस्त को हुए प्रमोशन के बाद भी स्थानांतरित जगह पर न जाने वाले सीएमओ के खिलाफ शासन सख्त हो गया है। विशेष सचिव आर्यका औखरी ने अपर निदेशक झांसी मंडल को पत्र भेजकर सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा को रिलीव कर उनका प्रभार वरिष्ठतम चिकित्सक को देने के निर्देश दिए हैं।
चार साल से अधिक समय तक जमे सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का स्थानांतरण आठ अगस्त को वाराणसी मंडल में अपर निदेशक के पद पर कर दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने चार्ज नहीं छोड़ा था। इसके बाद अपर निदेशक झांसी मंडल ने भी उन्हें कड़ा पत्र जारी कर वरिष्ठतम चिकित्सक को कार्यभार सौंपकर तत्काल चार्ज छोड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीएमओ फिर भी सेटिंग कर डटे रहे। इस दौरान लगातार निरीक्षण किया। बीच-बीच में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर डीएम राजेश कुमार पांडेय भी उनसे नाराजगी जाहिर कर चुके थे।
उनका भ्रष्टाचार को मोबिल आयल बताने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इसके अलावा आयुष चिकित्सकों की भर्ती के मामले में भी उन पर अभ्यर्थियों ने आरोप लगाए थे। इसके बाद डीएम ने भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर नए सिरे से साक्षात्कार कराए थे। हालांकि अभी तक इस भर्ती का परिणाम नहीं आया है। पद न छोड़ने को लेकर उनके खिलाफ शासन स्तर कई शिकायतेें भी हुई थीं लेकिन वह सीएमओ की कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच विशेष सचिव आर्यका औखरी ने पत्र लिखकर कहा कि डॉ. एनडी शर्मा ने वाराणसी में एडी पद पर अभी तक ज्वाइनिंग नहीं की है, यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉ. एनडी शर्मा से कहा गया है कि वह तत्काल नवीन स्थान पर अपनी योगदान आख्या दें। साथ ही झांसी मंडल की अपर निदेेशक से कहा गया है कि वह वरिष्ठतम चिकित्सक को सीएमओ का चार्ज ग्रहण कराएं।