फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Government medicine Albendazole found in garbage heap

Jalaun News: कूड़े के ढेर में मिली सरकारी एल्बेंडाजोल दवा

Thu, 12 Mar 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government medicine Albendazole found in garbage heap
फोटो-24-कोंच सीएचसी में पूछताछ करती कायाकल्प टीम। संवाद
कोंच। सरकारी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार को नगर के रिहायशी बस्ती से बाहर कैलिया बाईपास से नदीगांव को जोड़ने वाले लिंक सड़क पर नारायणपुरी मंदिर के पास कूड़े के ढेर में सरकारी दवा ‘एल्बेंडाजोल’ के सैकड़ों पैकेट पड़े हुए मिले। सरकारी दवाइयों के इस तरह खुले में पड़े होने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन



बताया गया है कि एल्बेंडाजोल दवा आमतौर पर बच्चों और बड़ों को कृमि नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जाती है लेकिन बड़ी मात्रा में इन दवाइयों का कूड़े के ढेर में पड़ा मिलना हैरत भरी बात है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ये दवाइयां जरूरतमंदों तक पहुंचतीं तो संबंधित लोगों को लाभ मिल सकता था, लेकिन इस तरह फेंक दिए जाने से सरकारी संसाधनों की बर्बादी सामने आ रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये दवाइयां किस स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित हैं और इन्हें यहां किसने तथा किस मंशा से फेंका। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल शाक्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-24-कोंच सीएचसी में पूछताछ करती कायाकल्प टीम। संवाद

फोटो-24-कोंच सीएचसी में पूछताछ करती कायाकल्प टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed