{"_id":"623e029e50aa7010e013c76a","slug":"gosthi-orai-news-knp687477781","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता वाले बीज की ही बुवाई करना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता वाले बीज की ही बुवाई करना चाहिए
विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते कृषि वैज्ञानिक डॉ राजीव सिंह।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। कृभको की बीज उत्पादन गोष्ठी शुक्रवार को हुई। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं, मटर, मसूर, चना, लाही आदि बीजों को तैयार करने तथा उनके रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस तोमर ने कहा कि अच्छी पैदावार वाली फसलों को बीज के लिए रोक लेना चाहिए। बीज के लिए किसानों को समय-समय पर फसलों की सिंचाई, खाद और टॉनिक आदि प्रयोग में लाने चाहिए। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के डॉ. जगवीर सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा मटर प्रजाति को लेकर अफवाह थी कि सरकार इस प्रजाति की मटर को बेचने और खरीदने पर रोक लगा रही है।
उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा है यह बेबुनियाद है। लोग किसानों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। लिहाजा इस मटर पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई गई है। अध्यक्षता कर रहे डकोर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि छत्रपाल यादव ने कहा कि क्षेत्र के किसान अच्छे उत्पादन वाले बीजों को तैयार करें। उपज अच्छी होगी तो किसानों की आय भी बढ़ेगी। इसके बाद बीज प्रमाणीकरण उपनिदेशक डॉ. आदेश, क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृभको डॉ. आशीष पटेल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह आदि ने बीज उत्पादन पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रदीप मिनौरा, हरीशंकर द्विवेदी, संतोष गुप्ता मुसमरिया, कुलदीप सिंह, मुलायम सिंह मौजूद रहे।