{"_id":"594d62f14f1c1b36328b47e1","slug":"goodbye-to-pray-for-prosperity-in-zuma","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा जुमा की नमाज में खुशहाली की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा जुमा की नमाज में खुशहाली की दुआ
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सभी मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई। नमाजियों ने अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सभी मस्जिदें नमाजियों से खचाखच रहीं। कई जगह तो सड़क पर नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
रमजान माह के आखिरी जुमा अलविदा जुमा पर मुस्लिमों में खासा उत्साह रहा। सुबह से मस्जिदों में नमाज की तैयारी शुरू हो गई। दोपहर एक बजे बच्चों, बुजुर्गों व नौजवानों ने शहर की मस्जिदों में पहुंचकर अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को छोटी ईद (अलविदा) की मुबारकवाद दी।
विज्ञापन
नमाज के दौरान तकरीर भी हुई। अंबेडकर चौराहा स्थित क्लब वाली मस्जिद में पेश इमाम जमील कादरी ने तकरीर में अलविदा जुमा की नमाज का विशेष महत्व बताया। बताया कि यह अफजल जुमा होता है। इससे जहन्नम से निजात मिलती है। यह आखिरी असरा है। इनमें एक रात ऐसी होती है, इसे तलाशने पर हजारों महीनों की इबादत का लाभ एक साथ मिलता है। उन्होंने कहा कि एक आदमी के लिए फितरा दो किलो 450 ग्राम गेहूं या उसके बराबर का पैसा देना हर शख्स पर वाजिब होता है, इसको निकालना चाहिए।
विज्ञापन
इसी तरह जकात में साढे़ सात तोला सोना या साढे़ 52 ग्राम चांदी या उसके बराबर पैसा हो तो उसे भी जकात देना चाहिए, नहीं तो रोजा नमाज कुबूल नहीं होती है। यह ईद की नमाज से पहले देना चाहिए। अलविदा जुमा पर शहर की स्टेशन वाली मस्जिद में हाफिज जब्बार, नूरानी मस्जिद में मुस्तकीम, जामा मस्जिद मेें मुफ्ती मुहम्मद, कब्रिस्तान में हाफिज फिरोज शाह, नबी मस्जिद में हाफिज मंजूर अहमद, पीरो वाली में हाफिज मुही आजम, क्लब वाली मस्जिद में जमील कादरी, लहारियापुरवा में हाफिज शहादत, सब्जी मंडी वाली मस्जिद में खालिद, दादूपुरा में मोहम्मद यूसुफ गोपालगंज में शाहिद रजा, शिया मस्जिद में गुलफान रिजवी, बड़ी मस्जिद में कारी हसन, सदनपुरी में हाफिज शकील, कुरेशियान हाफिज अनवार, बघौरा वाली मस्जिद में जमील, मुहम्मदाबाद स्थित पीरो वाली मस्जिद में आरिफ रजा, बड़ी मस्जिद मेे रविउल मुस्तफा में नमाज अता कराई।
सुरक्षा के रहे इंतजाम
सुरक्षा के लिहाज से सभी मस्जिदों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सभी मस्जिदों पर पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात रहे। वहीं, चौराहों पर यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट परिवर्तन के लिहाज से वाहनों का आवागमन कराया। नगर पालिका ने मस्जिदों के आसपास सफाई कर्मचारी लगाकर साफ सफाई कराकर चूना कलई डलवाई।