{"_id":"594c0b764f1c1bb4758b46da","slug":"goodbye-prayers-today-mosque-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज आज, मस्जिद तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज आज, मस्जिद तैयार
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बड़ी मस्जिद में सजावट करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह के रोेजे आखिरी पड़ाव पर है। रहमतों की बारिश का मुकद्दस माह रमजान का आखिरी जुमा शुक्रवार को है। अलविदा जुमा को छोटी ईद भी कहा जाता है। अलविदा की नमाज के बाद ईद की खुशी भी रोजेदारों में शुरू हो जाती है। शहर की सभी मस्जिदों मेें शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर मस्जिदों में तैयारियां कर ली गई हैं। मस्जिदों को सजाया भी गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अलविदा जुमा होने के कारण शहर की 18 मस्जिदों में गुरुवार को साफ सफाई के साथ-साथ पानी, बिजली छाया के लिए टेंट, तिरपाल, फर्श आदि की व्यवस्था कर इंतजाम किए गए। अलविदा की नमाज में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए मस्जिदों की कमेटी के लोगोें ने पूरा ध्यान रखा है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को पूरे दिन शहर की मस्जिदों के आसपास और आने वाले मार्गों पर साफ सफाई की।
विज्ञापन
मस्जिदों में ये पढ़ायेंगे नमाज
मस्जिद इमाम समय
जामा मस्जिद मुफ्ती मुहम्मद तलहा 1.30 बजे
पीरो वाली हाफिज अब्दुल मुही 2.00 बजे
क्लब वाली जमील कादरी 2.00 बजे
कब्रिस्तान वाली हाफिज फिरोज शाह 2.00 बजे
नबी मस्जिद हाफिज मंजूर अहमद 2.00 बजे
सब्जी मंडी मुहम्मद खालिद 12.50बजे
मुमता जुलूस वसीम साहब 2.00 बजे
दादूपुरा वाली मुहम्मद यूसुफ 1.00 बजे
गोपालगंज वाली शाहिद रजा 2.00 बजे
लहारियापुरवा वाली हाफिज शहादत 2.00 बजे
स्टेशन वाली हाफिज जब्बार 1.30 बजे
नूरानी मुस्तकीम 1.30 बजे
शिया वाली गुल्फाम हुसैन रिजवी 1.00 बजे
बड़ी मस्जिद कारी हसन 1.00 बजे
सदनपुरी वाली हाफिज शकील 1.15 बजे
कुरैशियान वाली हाफिज अनवार 2.00 बजे
मस्जिदों का लिया जायजा
कालपी (ब्यूरो)। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में तैयारियां तेज हो गईं। अलविदा जुमे की नमाज शहर के एक दर्जन मस्जिदों में सामूहिक अदा की जाएगी। इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शाही जामा मस्जिद, खानकाह शरीफ, बड़ी मस्जिद, तहसील मस्जिद, मखदूमिया मस्जिद समेत एक दर्जन मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज होगी। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर मस्जिदों के आसपास निरीक्षण किया।
विज्ञापन
आज वाहनों का ये रहेगा रूट
उरई (ब्यूरो)। अलविदा जुमा की नमाज के दौरान कालपी बस स्टैंड तिराहे की ओर जाने वाले वाहन मामा भांजे मजार तिराहे से होकर अंबेडकर तिराहा होते हुए शहर में जा सकेंगे। इसी तरह शहर के वाहन अंबेडकर चौराहे से होते हुए मामा भांजे मजार से कालपी बस स्टैंड जा सकेंगे। दलगंजन तिराहे से माहिल तालाब, बजरिया होते हुए कोई भी वाहन नमाज के समय नहीं जा पाएंगेे। सभी चौराहों पर मार्गों पर पुलिस फोर्स व ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।