{"_id":"5ff0b8b28ebc3e43571416c6","slug":"goli-lagi-orai-news-knp603635964","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में गोली चलने से युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में गोली चलने से युवती घायल
विज्ञापन
माधौगढ़। पुरानी रंजिश में मारपीट के बाद गोली चलने से एक युवती घायल हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
रेंढर थाना क्षेत्र के गांव पजौनिया निवासी हरविजय सिंह एवं हेमू सिंह के बीच छह माह पहले किसी मामले को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें हेमू पक्ष की ओर से हरविजय व उनके साथियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसी खुन्नस में शनिवार की सुबह हरविजय व हेमू में कहा सुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद गोली चल गई। जिसमें हरविजय की साली रीता (18) पुत्री धर्मेंद्र सिंह निवासी कुसमरा घायल हो गई। गोली उसके बायीं ओर कंधे में लगी है। परिजनों ने उसे माधवगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है, फिर भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। गोली किस पक्ष से और किस हथियार से चली, इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।