फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   " Golden Dreams , Sanvrti paths " will of course

‘सुनहरे सपने, संवरती राहें’ से मिलेगी राह

Wed, 23 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 23 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
" Golden Dreams , Sanvrti paths " will of course
मातृ, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियों को ग्रामीण क्षेत्र
विज्ञापन
के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ‘सुनहरे सपने, संवरती राहें’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का प्रसारण हर बुधवार को रेडियो पर होगा। आशा बहुएं अपने-अपने क्षेत्रों में श्रोता संघों को रेडियो धारावाहिक की कड़ियां सुनाएंगी। बुधवार को पांच आशा बहुओं

को रेडियो व उनके संचालन के लिए पांच-पांच सौ रुपये बांटे गए। चलो गांव की ओर अभियान के तहत प्रदेश सरकार ने ‘सुनहरे सपने, संवरती राहें’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों जैसे मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य संबंधी विषयों का प्रसारण हर सप्ताह बुधवार को दोपहर 1:15 बजे से 1:30

बजे तक रेडियो पर किया जाएगा। इसके लिए जनपद की सात आशा बहुओं को रेडियो व उनके सेल के लिए पांच-पांच सौ रुपये बांटे गए। यह आशाएं अपने द्वारा गठित श्रोता संघों के सदस्यों को रेडियो धारावाहिक की सभी कड़ियां सुनाएंगी। इस कार्यक्रम का प्रसारण 26 सप्ताह तक हर बुधवार को किया जाएगा। योजना के तहत कुठौंद विकास खंड से आशा अनुराधा,

माधौगढ़ से भारती, जालौन से गायत्री, नदीगांव से आशा देवी, कोंच से अरुणा दोहरे, कदौरा से बब्ली देवी, रामपुरा से सुशीला देवी को चयनित किया गया है। अगले बुधवार से यह आशाएं अपने अपने ब्लाकों में श्रोता संघों को नियमित तौर पर धारावाहिक की कड़ियां सुनाएंगी। आशाओं को रेडियो बांटने के दौरान सीएमओ डॉ. आशाराम, जिला आशा नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई झांसी से जयप्रकाश याज्ञिक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रेम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

धारावाहिक में ईनामी सवाल का प्रसारण भी
सुनहरे सपने, संवरती राहें कार्यक्रम का रेडियो पर प्रसारण के दौरान ईनामी सवाल का प्रसारण भी किया जाएगा। सही उत्तर देने वाले को सरकार द्वारा ईनाम दिया जाएगा। जिन रेडियो श्रोता संघों से अधिक से अधिक पत्र प्राप्त होंगे, उन 20 आशाओं को राज्य स्तर से पुरुस्कृत किया जाएगा।

2014-15 में दो आशाओं का हुआ था चयन
वर्ष 2014-15 में प्रसारित हुए इस कार्यक्रम में जिले की दो आशाओं का चयन किया गया था। इनके श्रोता संघों द्वारा अधिक से अधिक पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें कदौरा ब्लाक की आशा बब्ली देवी, रामपुरा ब्लाक की आशा सुशीला देवी शामिल थीं। इन आशाओं को बुधवार को सीएमओ ने पुरुस्कार के तौर पर कुकर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed