फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   God made statues of water

भगवान की मूर्तियों को कराया जलविहार

Mon, 04 Sep 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 04 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
God made statues of water
विहार को जाते भगवान - फोटो : अमर उजाला
कोंच। नदीगांव में रविवार को जल विहार मेला आयोजित किया गया। इसमें विमानों पर श्रीराम जानकी, श्री मुरली मनोहर, श्री बिहारी जू, श्री बांके बिहारी और अवस्थी के बिहारी जी मंदिरों की मूर्तियां निकाली गईं। डीजे की धुन के बीच जयकारे लगाते निकली शोभायात्रा पर जगह जगह भक्तों ने फूलों की वर्षा करने के साथ भगवान की आरती उतारी। रास्ते पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया।  जल विहार के दौरान भी लोगों ने आरती उतारी और प्रसाद बांटा। इसके बाद श्री राम दरबार के विमान को नगर में भ्रमण कराया गया। इस दौरान दीन दयाला, हे राम आदि भजनों को सुनकर भक्त भाव विभोर हो उठे। पं. गोविंदशरण मिश्रा, अनुरुद्घ मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, उमाकांत तिवारी, प्रदीप गुसाईं, माता प्रसाद, ब्रजबिहारी गुबरेले, रविशंकर मिश्र, नवनीत मिश्र, विजय उदैनिया, श्रीकांत, लल्ला भइया, राकेश राजावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed