फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Girlfriend reached boyfriend's house and both consumed poison and died

Jalaun News: प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर दोनों ने जहर खाया, मौत

Sun, 30 Mar 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend reached boyfriend's house and both consumed poison and died
मुहम्मदाबाद (जालौन)। प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने एक साथ जहर खा लिया। जानकारी पर परिजनों ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां प्रेमिका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेमी ने झांसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रेमिका की शादी हुए डेढ़ वर्ष हो चुके हैं। वह पांच दिन पहले ही मायके आई थी।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव निवासी राहुल राजपूत (23) का अपनी पड़ोसी मोहिनी दुबे (22) से करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। डेढ़ वर्ष पहले मोहिनी की शादी परिजनों ने उरई के पटेल नगर निवासी अवनीश के साथ कर दी। पांच दिन पहले ही मोहिनी गांव आई थी। शुक्रवार रात अपने घर की दीवार फांदकर भोर करीब तीन बजे राहुल के पास पहुंची। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर मोहिनी ने शोर मचाकर राहुल के परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी। इस पर परिजन दोनों को मेडिकल कालेज ले गए। जहां डॉक्टर ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। राहुल की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे, एट के पास पहुंचने पर उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है पड़ोसी होने के नाते दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था। शादी होने पर अलगाव से दोनों दुखी थे। शादी होने के बाद दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हुई थी। मोहिनी पांच बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता ने आठ वर्ष पहले जहर खाकर जान दी थी। वहीं, राहुल दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मां का निधन हो चुका है। वह घर पर रहकर खेती किसानी का काम करता था। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। प्रेमिका की शादी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed