{"_id":"5936f99b4f1c1b69259c7e75","slug":"girl-s-death-from-a-tractor-collision-brother-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
मृतका शिल्पी की फाइल फोटो।
- फोटो : Amar ujala
डकोर क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से युवती को झांसी और फिर ग्वालियर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक बहन को बीईएलएड की परीक्षा दिलाने जा रहा था। पुलिस का कहना है कि चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से युवती को ग्वालियर रेफर किया गया। जहां ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घर पर जब शिल्पी के मौत की खबर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया और बदहवास हालत में मायके व ससुराल पक्ष के लोग मौकेे पर पहुंच गए। एसओ ने बताया कि ट्रैक्टर नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा डकोर निवासी महावीर यादव का बेटा नरेंद्र (22) अपनी बहन शिल्पी (30) पत्नी पुरुषोत्तम निवासी खल्ली थाना पूंछ जिला झांसी को सुबह बाइक से शहर स्थित वंशीधर डिग्री कॉलेज में बीईएलएड का पेपर दिलाने जा रहा था। नरेंद्र डकोर के कुसमिलिया गांव केे पास पहुंचा ही था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई-बहन बुरी तरह जख्मी हो गए। मुख्य रोड पर हुए हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच चालक भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला।