फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Girl arrested for filing fake report of gangrape against four people

Jalaun News: चार लोगों पर गैंगरेप की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवाने वाली युवती गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Girl arrested for filing fake report of gangrape against four people
कालपी। फर्जी दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर चार लोगों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने युवती को जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सिमरन ने अपने साथी तुलसी नगर निवासी कपिल सिंह चौहान, कालपी के रावगंज निवासी विजय कुमार व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने कोतवाल कालपी के नेतृत्व में एसआईटी और एसओजी की टीम को जांच सौंपी थी। जांच में पता चला कि यह पूरा मामला फर्जी था और आरोपियों ने झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया था। जिस पर पुलिस ने कालपी कोतवाली में इस फर्जी गैंग के खिलाफ मामला पंजीकृत किया था जिस पर कुछ दिन पहले पुलिस ने कपिल सिंह व विजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं एक आरोपी को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। लेकिन गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में युवती ने बताया कि नवीन विश्वकर्मा व उसके साथियों ने उसकी व सहेली की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो का सहारा लेकर न्यायालय उरई में गैंगरेप का झूठा परिवाद दाखिल कराया था, जबकि सारी मनगढ़ंत कहानी नवीन विश्वकर्मा द्वारा व उसके साथियों के कहने पर कोर्ट को बताई थी। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य साजिशकर्ता नवीन अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed