{"_id":"64c2b46037ede12109051a89","slug":"girl-accused-of-untouchability-in-school-orai-news-c-224-1-ori1004-1432-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बच्ची संग स्कूल में छुआछूत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बच्ची संग स्कूल में छुआछूत का आरोप
Thu, 27 Jul 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। तहसील क्षेत्र के ग्राम क्योलारी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति की एक बच्ची के पिता ने गुरुवार को एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें शिक्षिकाओं पर बच्ची के साथ छुआछूत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
क्योलारी निवासी अनुसूचित जाति के विनेश ने एसडीएम अतुल कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बच्ची नव्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती है। स्कूल की दो शिक्षिकाएं बच्ची से छुआछूत मानती हैं। आरोप लगाया कि स्कूल के शौचालय में बच्ची को नहीं जाने दिया जाता है और बच्ची किसी वस्तु को छू लेती है तो उसे डांटा जाता है। विनेश ने इस मामले को लेकर एसडीएम से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस पूरे मामले को लेकर विनेश ने थाना पुलिस व बेसिक शिक्षा विभाग सहित सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुदामा शरण निरंजन ने कहा है कि बच्ची के पिता के आरोप बिल्कुल बेबुनियाद और झूठे हैं। स्कूल में किसी बच्ची के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। दरअसल बच्ची को आई फ्लू हुआ है। इस पर शिक्षिकाओं ने घर जाने के लिए कहा था। एसडीएम अतुल कुमार ने कहा है कि बच्ची के पिता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र की जांच सीओ रामसिंह को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।