फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ghareloo vivaad mein yuvak ne nahar mein koodakar dee jaan

घरेलू विवाद में युवक ने नहर में कूदकर दी जान

Tue, 06 Oct 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
ghareloo vivaad mein yuvak ne nahar mein koodakar dee jaan
अजीत की फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
कोंच(जालौन)। घरेलू विवाद में युवक ने नहर में कूद कर जान दे दी। मृतक चतुर्थ श्रेेणी अवकाश प्राप्त तहसील कर्मचारी का बेटा था। वह तहसील कार्यालय में प्राइवेट तौर पर डाक लाने, ले जाने का काम करता था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तकरीबन नौ बजे सेवानिवृत्त तहसील कर्मी बच्चीलाल अहिरवार निवासी नहर कॉलोनी कोंच के बेटेे अजीत (32) का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इससे उसने गुस्से में आकर घर के पास से निकली नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे नहर में छलांग लगाते देख लिया। कुछ लोग आनन-फानन में नहर मेें कूद पड़े। युवक को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। सीएचसी लाए गए अजीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इमरान खान ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि अजीत तहसील में एसडीएम व तहसील कार्यालय की डाक प्राइवेट तौर पर ले जाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed