फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Get drunk, start healthy with positive thoughts

नशे को करें बॉय, सकारात्मक विचार से करें स्वस्थ शुरुआत

Wed, 29 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Get drunk, start healthy with positive thoughts
उरई। महीने भर से चल रहे लॉकडाउन में कई लोग स्वस्थ शुरुआत कर नशे को बॉय-बॉय कर सकते हैं। इस दौरान घर में परिवार के साथ रहने के कारण और नशे के तमाम साधन आसानी से उपलब्ध नहीं होने से नशा करने वालों के लिए यह एक अच्छा मौका है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण पर लगाम के लिए सरकार ने हर तरह के नशे के सामान की बिक्री पर पाबंदी लगा रखी है। सिगरेट का एक कश लेना हो या शराब का एक घूंट, पान मसाला खाना हो या तंबाकू चबाना आदि; ये शौक महंगे हो चले हैं। इनकी गिरफ्त में फंसे लोग अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत इस लॉकडाउन में इनसे छुटकारा पाने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसीएमओ व नोडल अधिकारी गैर संचारी रोग डा. बीएम खैर ने कहा कि नशे से छुटकारा पाने का यह एकदम सही समय है। उन्होंने बताया कि इससे पूरी तरह से छुटकारा दिलाने में प्राणायाम और ध्यान भी बहुत ही सहायक साबित हो सकता है। धूम्रपान अगर कुछ समय तक किसी भी कारण से छूट जाता है तो लोग अपने में संयम लाकर इससे हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूम्रपान के साथ ही लोग करीब 40 तरह के कैंसर को न्योता दे देते हैं, स्मोकिंग के बाद करीब 70 फीसद जो धुआं बाहर छोड़ते हैं वह उन सभी को प्रभावित करता है, जो उसके संपर्क में आते हैं। इस बीच बीड़ी, सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगी है, इसके चलते आसानी से इसकी उपलब्धता भी खत्म हो गई है। इसके अलावा खुले में थूकने पर भी मनाही है। इस भय से भी लोग अब नशे से तौबा करने में ही अपनी भलाई समझेंगे।

जिला अस्पताल में क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट अर्चना विश्वास का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति एक से छह महीने तक नशा न करे तो दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवार के सहयोग से नशे से छुटकारा पा सकता है। अपने में दृढ़ इच्छाशक्ति लाकर तय कर लें कि अब बिना नशे के भी वह सामान्य तरीके से जिदगी जी सकते हैं। सामान्य जीवन के लिए पौष्टिक आहार और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। जब कभी नशे की लत महसूस हो तो अपनों के बीच बैठ जाइए और उनके साथ समय व्यतीत करें या किसी ऐसे मनपसंद काम में मन लगाएं ताकि नशे की लत को भूल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed