फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gangster against perpetrators of Gokshi

गोकशी के दोषियों पर लगे गैंगस्टर

Wed, 27 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 27 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gangster against perpetrators of Gokshi
जनपद में सीएम के आगमन पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनपद आगमन पर एट के डिग्री कालेज में बजरंग दल के प्रतिनिधि मंडल ने अखिलेश डीहा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में गोकशी में लिप्त लोगों पर रासुका व गैंगस्टर की कार्रवाई, नगर व ग्राम स्तर पर गौशालाओं का निर्माण, मनरेगा

व नगर पालिका स्तर से गोवंश के खानपान की व्यवस्था आदि मांगें रखी गीं। इस दौरान अजय तिवारी, सूरज यादव मौजूद रहे। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार शाहजहांपुर में 50 मेगावाट सोलर ऊर्जा प्लांट का शुभारंभ करने आये  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर दास यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने 20 सूत्री  मांगों को लेकर

ज्ञापन सौंपा।   ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, अंतरजनपदीय स्थानांतरण व पदोन्नत शिक्षकों को 17140 मूल वेतन का लाभ दिए जाने, मृतक आश्रित कोटे से भर्ती करने आदि मांगें रखीं। वहीं कर्मचारी शिक्षक

मोर्चा के धर्मेंद्र बबेले ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भानू यादव, जय देव यादव, राम बालक व्यास, लाल सिंह व सुंदर लाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed