फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rape of minor

नाबालिग से गैंग रेप

Sun, 24 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 24 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rape of minor
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
नाबालिग लड़की के साथ शुक्रवार की रात गांव के ही तीन दबंकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी ने जब आपबीती बताई तो पिता कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी और कोतवाली से भगा दिया। इसके बाद रविवार को पीड़ित पिता ने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने भी मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया
विज्ञापन


है। कोतवाली क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने बताया कि 22 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे उसकी बेटी शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दबंग सोनू दोहरे, सुरेंद्र व लाखन ने उसकी बेटी को बुरी नीयत से दबोचकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घर आकर बेटी ने उसे पूरी बात
विज्ञापन


बताई। इसके बाद वह मामले की रिपोर्ट लिखाने कोतवाली गया लेकिन पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया गया। तब उसने रविवार को एएसपी शकील अहमद के समक्ष न्याय की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाई। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि यह मामला पुरानी रंजिश का है, सामूहिक दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed