फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ganapati goes to his village

गणपति अपने गांव चले

Fri, 01 Sep 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Fri, 01 Sep 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ganapati goes to his village
श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस में गणेश भक्त - फोटो : अमर उजाला
उरई। शहर के माहिल तालाब और जालौन के पांच स्थानों पर स्थापित की गई गणेश जी की मूर्तियों का शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। अबीर गुलाल उड़ाते भक्त गणपति बप्पा के जयकारे लगाते डीजे पर नाचते हुए चल रहे थे। लोगों ने जगह जगह फूल बरसा कर शोभयात्रा का स्वागत किया। मराठा मंडल ने मुंबई से खास बैंक भी बुलाया था।
विज्ञापन

 शहर के माहिल तालाब के पंडाल से भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकली। मराठा बैंड की धुनों के बीच भक्तों ने जमकर डांस किया। अबीर गुलाल उड़ाया। इसके बाद गणपति की प्रतिमा को सजा-धजा कर विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। विसर्जन यात्रा के लिए मुंबई से खास बैंड भी मंगवाया गया है। महाराष्ट्र के कलाकारों ने करतब भी दिखाए। प्रतिमा में कालपी में यमुना में विसर्जित की गई। जगन्नाथ ठेंगले, संभाजी राव तांबे, सागर चौहान, संदीप शिंदे, श्रीकंात राठौर, रवि खंदारे, तानाजी बागमोरे, निलेश खरात, बाबू राठौर, सचिन माली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जालौन प्रतिनिधि के अनुसार गणेश मित्र मंडल व सराफा व्यापार संघ के तत्वावधान में बाजार बैठगंज सहित पांच जगह स्थापित गणेशजी की मूर्तियों का गुरुवार को शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी शोभायात्रा में शामिल भक्त डीजे की धुन पर थिरकते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा में पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश महोत्सव में हुआ जवाबी कीर्तन
 ग्राम उरगांव में सुरेंद्र कुमार निरंजन के आवास पर श्रीगणेशजी की मूर्ति की स्थापना की गई है। यहां सरस कथा वाचक प्रयाग गुरु उरगांव की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रात में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। बुधवार की रात बसंतलाल रेंढ़र एवं नंदकिशोर खरूसा में जवाबी कीर्तन हुआ। दिनेश त्रिपाठी, सुनील कुमार, गंगाराम, राजीव कुमार, संतोष सिंह, राम खिलावन, मलखान, जगराम, भगवानदास, रामसिंह, नरेंद्र सिंह, परमात्मा शरण, रामचरण, दीपेंद्र सिंह आदि रहे।

गणेश महोत्सव दो को
अखिल भारतीय विश्व महिला एकता परिषद के तत्वावधान में 2 सितम्बर को शाम 3 बजे से शहर के स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्राफ्ट एवं चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमार मौजूद होगी। यह जानकारी परिषद की जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल एवं जिला प्रभारी पुष्पा अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed