{"_id":"6a97226873344f9e5c00c1a7","slug":"gambling-den-busted-at-home-seven-arrested-orai-news-c-224-1-ori1005-149064-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घर में चल रहा जुआ पकड़ा, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घर में चल रहा जुआ पकड़ा, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो - 02 पुलिस गिरफ्त में जुआरी। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोतवाली उरई क्षेत्र में पुलिस ने एक मकान में चल रहे जुए को पकड़ा है। सात जुआरियों को दबोचा गया है। मौके से 70 हजार रुपये, आरोपियों से चार हजार रुपये, छह मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार रविवार रात क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम एक घर में दबिश दी। यहां सात लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके से राजेंद्र नगर निवासी भीम प्रकाश, इंद्रा नगर मंडी गेट निवासी राज वर्मा, मोहन स्टूडियो के पास राजेंद्र नगर निवासी सत्य विजय वर्मा, राजेंद्र नगर निवासी दीपू चौधरी, रामजीलाल पांडेय स्कूल के पास निवासी रामेंद्र गोस्वामी, शिवानी गार्डन के पीछे राजेंद्र नगर निवासी दिनेश दीक्षित और बाल भारती इंटर कॉलेज के पास निवासी राजवीर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सभी को कोतवाली ले आई और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले भी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। भीम प्रकाश के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत वर्ष 2021, 2022 और 2026 में मामले दर्ज हैं। दिनेश दीक्षित के खिलाफ भी वर्ष 2015, 2017 और 2026 में जुआ अधिनियम के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। सत्य विजय वर्मा के खिलाफ जुआ अधिनियम के अलावा विद्युत अधिनियम का भी मामला दर्ज है।