{"_id":"56fd716a4f1c1b5e48f00107","slug":"furore-over-attempts-to-remove-the-shivling","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवलिंग हटवाने के प्रयास पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवलिंग हटवाने के प्रयास पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में स्थापित शिवलिंग हटवाने के प्रयास पर गुरुवार को मोहल्ला पटेल नगर में बवाल होते बचा। शिवलिंग हटवाने का प्रयास कर रहे लोगों का कहना था कि मंदिर की जमीन उनकी है, जबकि दूसरे पक्ष का आरोप था कि मंदिर वाली जगह सार्वजनिक है। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और यथास्थित बनाए रखने का निर्देश दिया।
शहर के मोहल्ला पटेल नगर में चंद्रा क्लीनिक के सामने मंदिर बना है। गुरुवार को रामबहादुर विश्वकर्मा यहां से शिवलिंग हटाकर अन्य मूर्तियों की स्थापना करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के संजीव शर्मा, रमेश पाल आदि दर्जनों लोग वहां आ गए और शिवलिंग हटाने का विरोध करने लगे।
दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होने लगी। तभी सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना व सीओ जंग बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराकर यथास्थिति बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
रामबहादुर विश्वकर्मा का कहना था कि यह जगह उनकी भाभी सुभद्रा देवी के नाम है। उन्होंने बैनामा के कागजात भी दिखाए, पर मामला संवेदनशील देख अधिकारियों ने आदेश दिया किसी प्रकार का निर्माण न कराएं।