{"_id":"593849e64f1c1b901c9c9a51","slug":"front-opened-against-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हदरुख के ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रधान पर तमाम भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बुधवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें चेतावदी दी कि भ्रष्ट प्रधान के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो शनिवार से कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को विकास खंड कुठौंद के ग्राम हदरुख निवासी सत्येंद्र सिंह, मुन्ना, राहुल सिंह, विजय सिंह अवधेश सिंह, अजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश तिवारी आदि ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम नरेंद्र शंकर पांडे को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि प्रधान ग्राम निधि और मनरेगा आदि में फर्जी काम दिखा खुली लूट मचाए है। आलम यह है कि कुछ पेमेंट तो ऐसे निकाल लिए गए हैं, जिनमें धरातल पर कोई काम ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रधान के इस भ्रष्टाचार में ब्लॉक के अधिकारी भी मिले हैं। इसमें प्रमुख रूप से 15 लाख रुपये की सीसी रोड है, जो गांव में बनी ही नहीं और प्रधान ने इसका पेमेंट भी निकाल लिया। कई बार शिकायत के बाद भी किसी अधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण नहीं किया। शिकायत के बाद प्रधान अब उन जगहों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि पूरे मामले की जांच कराकर प्रधान और सचिव के खिलाफ एफआईआर न कराई गई तो शनिवार से कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन