{"_id":"6650ecff5798f3955207b174","slug":"fourteen-couples-took-the-first-step-into-married-life-orai-news-c-224-1-ka11004-115074-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चौदह जोड़ों ने रखा दांपत्य जीवन में पहला कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चौदह जोड़ों ने रखा दांपत्य जीवन में पहला कदम
Sat, 25 May 2024 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 25 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
कोंच। पांचाल-विश्वकर्मा कल्याण समिति की ओर से गुरुवार की रात सिद्धपीठ हुल्कादेवी मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बिरादरी के चौदह जोड़ों ने वैदिक रीति से सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया।
समाज के बुजुर्ग लल्लूराम पांचाल की अध्यक्षता में आयोजित पांचाल विश्वकर्मा समाज के इस 17वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक के बेटे आशु निरंजन ने कहा कि आज हर आदमी महंगाई की मार से जूझ रहा है, ऐसे में इन सामूहिक विवाह सम्मेलनों की उपयोगिता और भी अधिक बढ़ जाती है। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, नीमा अध्यक्ष डॉ. आलोक निरंजन, विकास पटेल, महेंद्र सोनी, प्रभंजन गर्ग आदि ने भी संबोधित करते हुए विवाह सम्मेलन को औरों के लिए प्रेरणास्पद बताया।
संचालन राजेंद्र द्विवेदी ने किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष धर्मेंद्र पांचाल, सुरेंद्र विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, रामू विश्वकर्मा, अमित, राकेश, जितेंद्र, रोहित, राकेश कुमार गोधन, आकाश, हर्ष, देवेंद्र आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शशिकांत तिवारी, हरिशंकर दीक्षित, छोटू महाराज, राजभैया तिवारी, कुक्कू पंडित आदि ने विवाह संपन्न कराए। सभी नवयुगलों को समिति की ओर से गृहस्थी में उपयोग आने वाला तमाम सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
विज्ञापन
दो भाइयों की दो सगी बहनों से हुई शादी
कोंच। सामूहिक विवाह सम्मेलन में चार जोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। जोड़ा नंबर एक और दो पर ग्राम घराना निवासी दो सगे भाई अरविंद और रवि की दो सगी बहनों किरन और रानी से शादी संपन्न हुई। इसी तरह जोड़ा नंबर चार और पांच पर ग्राम कुरेपुरा निवासी दो सगे भाइयों रोहित और दिनेश की शादी दो सगी बहनों ग्राम हिंगुटा निवासी मुस्कान और रिया के साथ संपन्न हुई। इन जोड़ों की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में आकर्षण के केंद्र में रहीं। लोगों ने उन्हें आशीर्वाद देकर बधाई दी।