{"_id":"5d9a37b88ebc3e93a9532eba","slug":"four-vicious-robbers-arrested-two-chains-recovered-orai-news-knp5181844123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो चैने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो चैने बरामद
विज्ञापन
6 अक्टूबर को प्रकाशित खबर का पीडीएफ
- फोटो : ORAI
उरई। शहर में पिछले दो माह में महिलाओं के साथ हुई चेन लूट की घटनाओं के खुलासे में लगे शहर कोतवाली पुलिस टीम को तब सफलता मिली, जब चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के पास से लूटी गई दो चेन, दो बाइक, दो तमंचा, दो चाकू कारतूस, मोबाइल व रुपये बरामद हुए। एएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
पुलिस कार्यालय में रविवार कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए चेन लुटेरों का ख्ुालासा करते हुए एएसपी डाक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि 3 अगस्त को मोहल्ला बघौरा निवासी कमल सिंह पुत्र शारदा प्रसाद ने उरई कोतवाली में मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि 1 अगस्त की सुबह मार्निगवाक को आफीसर कालोनी गई उसकी मां कमलेश कुमारी से अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट ली थी।
वहीं 20 सितंबर को कृष्णा देवी पत्नी अतर सिंह की चेन भी शहर के झांसी रोड स्थित क्रय विक्रय के पास मार्निगवाक से लौटते समय तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने लूट ली थी। वहीं मोहल्ला सुशील नगर निवासी महिला के पुत्र मुलायम सिंह ने तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उसकी मां की चेन लूट ली थी। इसका मामला भी उरई कोतवाली में दर्ज था। शहर में बढ़ती लूट की घटनाओं को देखते हुए एसपी डा.सतीश कुमार ने एएसपी के नेतृत्व में सीओ संतोष कुमार शहर कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, स्वाट व सर्विलांस टीम के प्रभारियों को लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार की सुबह 5.30 बजे कोतवाली क्षेत्र के इकलासपुरा चौराहे से चार चेन लुटेरों मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी बघौरा, मोमम्मद रिजवान पुत्र ग्यासुद्दीन निवासी हड्डीमील पटेलनगर, दानिश पुत्र मोहम्मद नईम निवासी बघौरा हाल पता हड्डीमील पटेल नगर रमजानी पुत्र मुन्ना सेठ मंसूरी पुलिस लाइन के सामने बघौरा को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए चैन लुटेरों के ,पास से दो बाइक, दो सोने की चैन, 315 बोर दो तमंचा चार कारतूस दो चाकू, तीन मोबाइल फोन, 910 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने चारों लुटेरों पर लूट व आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस दौरान सुदीश कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक रविशंकर मिश्रा, योगेंद्र कुमार शमा, योगेंद्र कुमार पटेल, साबिर अली, सिपाही शुएब आलम, गौरव वाजपेई, रवि भदौरिया आदि रहे। एएसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की।
दो माह में ही बने थे लुटेरे
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए चेन लुटेरे सुबह उठकर टहलने जाने वाली महिलाओं कई दिनों तक रेकी करते थे इसके बाद लूट की योजना बनाकर सुनसान स्थान देखकर पीछे से आकर चेन लूटकर बाइक से भाग जाते थे। वारदात करने वाले लुटेरे तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। लुटेरों पर अभी तक कोई मामले भी दर्ज नहीं थे।
महंगे शौक ने बनाया लुटेरा
-पकड़े गए चेन लुटेरे मोहम्मद इमरान, रिजवान, दानिश व रमजानी ने बताया कि अय्याशी और शौक के लिए वह लूट की घटनाओं को अंजाम देेते थे। लूट में मिले माल को सुनार रमजानी पुत्र मुन्ना शेख को बेचते थे और पैसे मिलने पर अपने शौक पूरे करते थे।

एएसपी खुलासा करते- फोटो : ORAI