फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four meritorious people awarded with brilliant intelligence

जालौन: प्रखर बुद्धि से सम्मानित हुईं चार मेधावी

Sat, 05 Dec 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four meritorious people awarded with brilliant intelligence
प्रखर बुद्धि पुरस्कार समारोह में सम्मानित छात्राएं व अतिथि - फोटो : ORAI
उरई। गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में मुस्कान इंस्टीट्यूट के नौवें प्रखर बुद्धि समारोह में सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाली चार मेधावी छात्राओं को प्रशस्तिपत्र और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार गौरव अवस्थी ने कहा कि चाहे कोई भी क्षेत्र हो उसमें संकल्प का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी से सफलता के द्वार खुलते हैं। अध्यक्षता कर रहे एडीएम प्रमिल कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को बहुत लाभ मिलता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने शैक्षिक आयोजन के लिए समिति की सराहना की। डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि आदर्श त्याग में छिपा होता है। मुख्य वक्ता प्राचार्या डॉ. अमिता सिंह ने चिंता जताई कि नए जमाने में संस्कार पीछे छूट रहे हैं जो चिंता की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कुमारेंद्र सेंगर ने कहा कि प्रतिभाओं को सकारात्मक तरीके से सोचना चाहिए। समिति अध्यक्ष अरविंद गौतम और सचिव डॉ. अंकुर शुक्ला ने मेधावियों को पुरुषार्थ और प्रयास के फायदे गिनाते हुए कहा कि भविष्य से डरें मत, बल्कि उसके निर्माण में रुचि दिखाएं। संजोए हुए सपनों को अपनी मेहनत से संवारिये।
सुदामा दीक्षित ने कहा कि यदि वर्तमान अच्छा होगा तभी भविष्य सुखद भविष्य का निर्माण हो सकेगा। प्रत्येक कार्य में यह गुंजाइश होती है कि उससे बढ़कर कार्य किया जा सके। कहा कि चरित्र से बढ़कर कोई उत्तम पूंजी नहीं। गायक मिर्जा साबिर बेग के गीतों ने चार चांद लगाए।

इस मौके पर देवेंद्र शुक्ला, केपी सिंह, अनिल शर्मा, संजय श्रीवास्तव, ब्रजभूषण सिंह मुन्नू, डॉ. राकेश द्विवेदी, अरविंद चौहान, अभय भदौरिया आदि मौजूद रहे। संचालन सारिका तिवारी आनंद ने और आभार डॉ. रेहान सिद्दीकी ने जताया।
इनका हुआ सम्मान
निशु राघव सीबीएसई बारहवीं में 98 प्रतिशत अंक
दिशा पुरवार सीबीएसई बारहवीं में 95.2 प्रतिशत अंक
राधा सेंगर यूपी बोर्ड बारहवीं में 80 प्रतिशत अंक
आकांक्षा तिवारी यूपी बोर्ड बारहवीं में 76 प्रतिशत अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed