फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four district panchayat seats , 85 candidates

चार जिला पंचायत सीटों पर 85 उम्मीदवार

Sun, 25 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sun, 25 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
कदौरा। जिला पंचायत के चौथे व अंतिम चरण में कदौरा विकास खंड क्षेत्र में जिला पंचायत की चार व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 85 सीटों के लिए मतदान 29 अक्तूबर को होगा। जिला पंचायत की चार सीटों पर पांच दर्जन व क्षेत्र पंचायत की 85 सीटों पर 440 प्रत्याशी चुनाव समर में कूद गए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत क्षेत्र चतेला अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां से एक दर्जन महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन गांव में उनके परिजन ही विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। बबीना सीट अनारक्षित है। यहां पर दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, इसमेें भाजपा, बसपा के अधिकृत व सपा समर्थित चार प्रत्याशी समेत निर्दलीय प्रत्याशी केवल विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


अकबरपुर सुरक्षित सीट व परासन अनारक्षित से तीन दर्जन केे आसपास प्रत्याशी एक दूसरे के आगे माहौल अपने पक्ष में बनाने के लिए प्रचार कर रहे हैं। कदौरा विकास खंड में क्षेत्र पंचायत की 91 सीटें हैं। इसमें गुलौली प्रथम पिछड़ी महिला, गुलौली तृतीय एससी महिला, परासन महिला, उसरगांव सामान्य, संदी सामान्य, करमचंदपुर पिछड़ी जाति की सीट पर एक एक नामांकन पाए जाने की स्थिति मेें निर्विरोध की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। शेष 85 सीटों पर 440 प्रत्याशी मैदान में हैं। कदौरा आरओ अखिलेश कुमार गौर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed