{"_id":"5e20b4d38ebc3e4b23733233","slug":"four-cow-dynasties-died-due-to-rain-and-cold-in-cowsheds-orai-news-knp538859053","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं में बारिश व ठंड से चार गोवंशों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं में बारिश व ठंड से चार गोवंशों की मौत
विज्ञापन
जालौन/महेबा। बेमौसम बारिश अन्ना मवेशियों के लिए भी किसी मुसीबत से कम नहीं है। रही सही कसर गोशालाओं में आधे अधूरे इंतजामों ने पूरी कर दी है। जिसके चलते जालौन तहसील के सहाव गांव में दो बछड़ों और महेबा ब्लाक के गोरा कला गांव में दो गायों की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशालाओं में आधे अधूरे इंतजाम के कारण बारिश व ठंड से मवेशियों की मौत हुई है।
महेबा ब्लॉक के ग्राम गोरा कला में बारिश से हुई ठंड के कारण बुधवार रात दो मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर सभी स्थायी और अस्थायी गोशाला को तिरपाल से ढकने का काम किया गया था पर दो दिनं से बारिश और तेज सर्द हवाओं के कारण मवेशियों की मौत हो गई। वहीं ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें एक मवेशी की मौत की जानकारी हुई है, मौत का कारण पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा। फिलहाल गोशाला के लिए टिन शेड आ गया है, जिसे दो एक दिन के भीतर लगा दिया जाएगा।
जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार रात सहाव गांव में संचालित अस्थायी गौशाला में दो बछड़ों की मौत हो गई है। जिन्हें चुपचाप दफना भी दिया गया। बता दें कि हाल ही में मंडलायुक्त ने गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद भी गोशालाओं में लापरवाही का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान के कहने पर शवों को आनन फानन में दफना भी दिया गया। बीडीओ महिमा विद्यार्थी का कहना है कि वे स्वयं जाकर मौके का निरीक्षण करेंगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। कोंच के नरी गांव में भी दो मवेशियों की मौत की सूचना है पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।