{"_id":"683f470e9ba7dae2f3099275","slug":"four-buffaloes-were-burnt-to-death-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-line-in-karamchandrapur-orai-news-c-224-1-ori1005-130125-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: करमचंद्रपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चार भैंसें जलकर मर गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: करमचंद्रपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चार भैंसें जलकर मर गईं
विज्ञापन
उरई/कदौरा। करमचंद्रपुर गांव में मंगलवार सुबह चार भैंसें हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जलकर मर गईं। हादसे के बाद से ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ नाराजगी है।
घटना कदौरा ब्लॉक क्षेत्र के सुरहती मौजा की है, जहां करमचंद्रपुर निवासी पशुपालक मूलचंद की चार भैंसें घास चरने के लिए गई थीं। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। सभी भैंसें करंट की चपेट में आ गईं। किसान ने जब तक बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई, तब तक चारों भैंसों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार अभिनव तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पशुपालक को लगभग चार लाख रुपये की क्षति का आकलन बताते हुए आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर विद्युत विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी जा रही है, ताकि जांच कराकर जिम्मेदारी तय की जा सके।
विज्ञापन
वहीं, विद्युत विभाग के एसडीओ राजेश पटेल ने दावा किया कि भैंस खंभे से टकराई होगी। इससे तार टूटा और हादसा हुआ। हालांकि, लोग कह रहे हैं कि यदि खंभे और तार इतने कमजोर थे कि एक टक्कर से टूट सकते हैं, तो उन्हें पहले ही बदला क्यों नहीं गया।