फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Found on the excellent work inspiring respect

उत्कृष्ट कार्य पर मिला प्रेरक सम्मान

Mon, 21 Mar 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 21 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Found on the excellent work inspiring respect
उरई में आशा को सम्मानित करते सीडीओ व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में बेहतर तरीके से उत्कृष्ट कार्य करने पर कर्मचारियों एवं आशा कार्यकत्री को प्रेरक सम्मान देकर सम्मानित किया गया। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार व सीडीओ एसपी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्य के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए। सम्मान पाने वाले सभी और बेहतर ढंग से काम करें अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा बने।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2015-16 में पुरुष नसबंदी के 6 केस हुए इसमें पांच में प्रेरक के रूप में  कदौरा क्षेत्र की आशा प्रवीणा को सम्मानित किया गया। नसबंदी कराने वाले पुरुष अरविंद, संजय, सूरज सिंह, कमलेश चंद्र, गुरुचरण, धमेंद्र को अग्रणी भूमिका व जिम्मेदार पति का दायित्व निर्वहन पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा  संविदा पर काम करने
विज्ञापन


वाली एएनएम सुमन शर्मा को भी प्रेरक बनने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाएं आम आदमी को लाभ पहुंचा रही है। समाज में उत्कृष्ट काय4 जो किसी के लिए प्रेरक के रूप में सामने आए उस पर सम्मान मिलने से नई ऊर्जा आती है। सीएमओ डा. अजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि पुरुष नसबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसबी विधि से बहुत आसान है। बिना चीरा टांका लगे पांच मिनट में आपरेशन किया जाता है। आपरेशन के 30 मिनट में ही लाभार्थी अपने घर जा सकता है। उन्होंने बताया कि कमजोरी बिल्कुल नहीं आती है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना, डा. बीएम खैर, डा. धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed