{"_id":"6ae4effb6c7e47ef1f07860d","slug":"former-village-head-threatened-after-objecting-to-grandson-being-made-to-gamble-orai-news-c-224-1-ori1005-151878-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नाती को जुआ खिलाने का विरोध किया तो पूर्व प्रधान को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नाती को जुआ खिलाने का विरोध किया तो पूर्व प्रधान को दी धमकी
विज्ञापन
उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम रुरा सिरसा निवासी पूर्व प्रधान भानुप्रताप सिंह ने गांव के दो लोगों पर अपने 15 वर्षीय नाती को जुआ खिलाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में भानुप्रताप सिंह ने बताया कि गांव के ही व्यक्ति व उसके नाती को अपने साथ ले जाकर तालाब के पास जुआ खिलवा रहे थे। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। आरोप है कि इस पर दोनों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान दो लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी वहां से चले गए।
पूर्व प्रधान ने जुआ खिलाने का वीडियो होने का दावा भी किया है। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को रेढ़र थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बाद से ही आरोपी उनके खिलाफ लगातार शिकायती पत्र देकर दबाव बना रहे हैं, ताकि वह मामले में आगे शिकायत न करें। (संवाद)