फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   former,SDM,nagar nigam,centre,stand

क्रय केंद्रों पर डंप, किसान उपज बेचने को हो रहे परेशान

Thu, 03 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
former,SDM,nagar nigam,centre,stand
जालौन। गेहूं क्रय केंद्रों पर डंप लगे गेहूं के कारण गेंहू क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसान परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में सरकारी गेहूं खरीद के लिए 11 केंद्र मंडी में संचालित हैं। एक केंद्र मंडी के बाहर क्रय विक्रय केंद्र चालू है। जिनमें से दो केंद्र बंद हो चुके हैं। शेष केंद्रों में अधिकांश केंद्रों पर गेहूं की उठान न होने से जगह नहीं है। ऐसे में केंद्र प्रभारी किसानों का गेहूं खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं। जबकि खरीद की अंतिम तिथि में कुछ ही दिन ही शेष बचे हैं। किसानों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत गुरुवार को बस स्टैंड के पास स्थित क्रय विक्रय केंद्र पर पहुंचे। जहां पूरा परिसर बोरियों से भरा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। किसान गोपी साहू, हरिश्चंद्र, बबलू सिंह ने बताया कि पिछले 7 मई के लगे नंबर के बाद भी आज 6 दिन से केंद्र पर ट्रैक्टर लिए खड़े हैं। ट्रैक्टर का प्रतिदिन भाड़ा जा रहा है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि गेहूं की उठान न होने से जगह नहीं है। इसलिए खरीद नहीं हो पा रही है। ठेकेदार शशिकांत न बताया कि वह लगातार उठान करा रहे थे। लेकिन अभी तक भुगतान की एक भी किश्त प्राप्त नहीं हुई है, जिससे परेशानी हो रही है। फिर भी वह प्रयास कर रहे हैं कि केंद्रों से गेहूं की उठान होती रहे, उन्हें भी भुगतान करना है। इस दौरान नगर महामंत्री प्रदीप सक्सेना, कुंवर सिंह यादव, आलोक भदौरिया मौजूद रहे।

-------------------
दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
जालौन। गर्मी के मौसम का चरम नौपता ही माना जाता है। इस दौरान गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। बीती 2 जून को नौपता समाप्त होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन ऐसे आसार कम ही नजर आ रहे हैं। गर्मी दिनों दिन अपना रौद्र रूप दिखा रही है। बीते दिनों देश में पश्चिमी और फिर पूर्वी समुद्री तटों से लगे राज्यों में चक्रवाती तूफान आया। जिसका असर यह हुआ था कि जगह जगह बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में काफी गिरावट आई थी। लेकिन इसके बाद नौतपा शुरू होने से गर्मी अपनी स्वभाविक स्थिति में लौट आई। यही कारण है कि दोपहर में तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं। ऐसे में दोपहर के समय लोग घरों से बाहर कम ही निकल रहे हैं। दोपहर में लोग कूलर और पंखे की हवा में गर्मी के असर को कम करने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि कोरोना के चलते लोग एसी का परहेज करते नजर आ रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed