{"_id":"62000f9a57edfb43d343fc5f","slug":"former-road-bike-chc-doctor-orai-news-knp679225771","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बाइक सवार किसान की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ निवासी किसान सुरेश कुमार (42) शनिवार की रात बाइक से कदौरा से घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक कदौरा थानाक्षेत्र के कदौरा बबीना मार्ग पर पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को पड़ा देख पुलिस ने एंबुलेंस से कदौरा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाकर बदहवास पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश शनिवार को कदौरा खेत देखने गया था। मृतक किसान चार भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। खेती किसानी के साथ-साथ जोल्हूपुर में ही एक गुमटी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से मां सुरजमुखी, पत्नी गुड्डन, पुत्र छोटू, राज और पुत्री कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है।