{"_id":"609d6ae48ebc3ea6fc3fb131","slug":"former-police-sdm-electric-meter-orai-news-knp628262370","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम का आदेश बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम का आदेश बेअसर
विज्ञापन
कोंच। ग्राम हिंगुटा में चोरी छिपे तालाब में बिजली से मोटर चलाने की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मोटर तो हटवा दी पर आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे भी लोगों में नाराजगी बनी हुई है। गुरुवार को ग्राम हिंगुटा के कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम अशोक कुमार से शिकायत दर्ज कराई कि गांव का ही निवासी पंकज स्कूल के पीछे स्थित सरकारी तालाब में मोटर लगाकर तालाब के पानी का उपयोग कर रहा है। इस पर एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हल्का इंचार्ज दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर मोटर हटवा दी गई है। हैरत की बात तो यह है कि दरोगा ने आरोपी को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया। उसेक खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। (संवाद)
--
टीहर गांव में चला सफाई अभियान
रामपुरा। दो दिनों पूर्व ब्लाक स्थित टीहर गांव मे कोरोना के 26 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया था। इस पर गुरुवार को ग्राम पंचायत टीहर व पचोखरा में सचिव जगदंबा प्रसाद की मौजूदगी में साफसफाई कराई गई। नवनिर्वाचित प्रधान प्रदीप ने बताया कि गांव में कही भी गंदगी न रहे, इसलिए अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है। (संवाद)