फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   For the third time in a month the blower transformer

महीने में तीसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर

Thu, 08 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 08 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
For the third time in a month the blower transformer
रानी तालाब पर रखा फुंका ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला

 बिजली विभाग में अफसरों व कर्मचारियों की निष्क्रियता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कस्बा रामपुरा में रानी तालाब के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात फिर से फुंक गया। इससे आधे कस्बे की आपूर्ति गुल हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने में तीसरी मर्तबा ट्रांसफार्मर फुंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी 12 घंटे बीत गए हैं, लेकिन अभी तक अफसरों ने कोई सुध नहीं ली। इससे कस्बे में पानी किल्लत बढ़ गई।

विज्ञापन


कस्बा निवासी नीतू दीक्षित, नवीन त्रिपाठी, महेश सोनी, अरुण तिवारी, सुरेंद्र सोनी, मोनू द्विवेदी आदि ने बताया कि कस्बा रामपुरा के रानी तालाब में 250केवीए का रखा ट्रांसफार्मर मंगलवार रात अधिक लोड के चलते तेज धमाके के साथ फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकते ही सुभाष नगर, जवाहर नगर समेत आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि समस्या से तुरंत ही बिजली विभाग के छोटे, बडे़ अधिकारियों को अवगत कराकर ट्रांसफार्मर बदले जाने की मंाग की, लेकिन 12 घंटे से अधिक का समय गुजर चुका हैं, लेकिन न तो अधिकारियों ने सुध ली और न ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस वजह से आधे कस्बे में भीषण गर्मी में पानी समस्या बढ़ गई और लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने अफसरों पर आरोप लगाया कि फुंके हुए ट्रांसफार्मर की रिपयेरिंग कराकर उसे ही रखवा दिया जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि रानी तालाब पर रखा ट्रांसफार्मर तीसरी मर्तबा फुंका है। एसडीओ सत्येंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदले जाने के लिए दो सदस्यीय कर्मचारियों की टीम को भेजा गया है। बुधवार रात तक नए ट्रांसफार्मर को लगवाकर आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।

इनसेट-
टल गया था बड़ा हादसा
बता दें कि थाने के पीछे स्थित रानी तालाब पर रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से कई बार हादसे होते-होते बचे। 20 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर में रात के वक्त आग लग गई थी। भीड़भाड़ वाले स्थान में रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया था। गनीमत यह रही कि आग आधे घंटे बाद बुझ गई, वर्ना बड़ा हादसा हो जाता।


क्षमता बढ़ाने की हो चुकी मांग
थाने के पीछे रखे 250केवीए के ट्रांसफार्मर से रामपुरा क्षेत्र के आधे कस्बे की आपूर्ति होती है, जबकि अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता सिर्फ 500 घरों को बिजली आपूर्ति देना है। ग्रामीणों ने बताया कि अधीक्षण अभियंता से लेकर एसडीओ तक से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed