{"_id":"c1e35a88ee46ac12d572918f044773af","slug":"food-inspectors-raid-sample-the-dessert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य निरीक्षक का छापा, लिए मिठाई के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य निरीक्षक का छापा, लिए मिठाई के सैंपल
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
त्योहार सिर पर देख खाद्य विभाग भी खासा सक्रिय हो गया है। खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
अधिकारी ने शुक्रवार को कोंच में छापेमारी की। इससे दुकानदारों में हड़कंप
रहा और कई दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। उन्होंने मिठाई के नमूने भर कर
परीक्षण के लिए भेजे हैं। दीपावली का त्योहार सिर पर है और खाद्य
सामग्रियों में मिलावट के अंदेशे को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग खासा
सक्रिय हो गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश ने शुक्रवार को कस्बे के मारकंडेयश्वर तिराहे पर संचालित एक दुकान से बरफी का नमूना भरा। इसके बाद उन्होंने उरई में भी एक दुकान से दही का सैंपल भर कर परीक्षण के लिए भेज दिया है। खाद्य निरीक्षक के छापे से बाजार में हड़कंप की स्थिति रही और तमाम दुकानों के शटर गिर गए। खाद्य निरीक्षक ने बताया है कि
मिलावटखोरी की तमाम शिकायतें मिल रही हैं जिसके चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। जो भी रिपोर्ट आयेगी उसी के अनुरूप आगे कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि बाजार में बिक रहे मिलावटी सामानों के संबंध में अमर उजाला ने तीन नवंबर को सिंथेटिक खाया व मिलावट का जोर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर खाद्य विभाग हरकत में आ गया। इसी के तहज शुक्रवार को विभाग ने कार्रवाई भी कर दी।