फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Food department raided Dhaba, sweet shops and grocery stores

Jalaun News: ढाबा, मिठाई की दुकानों और किराना स्टोरों पर खाद्य विभाग ने की छापेमारी

Tue, 29 Nov 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Food department raided Dhaba, sweet shops and grocery stores
उरई। खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को ढाबा, किराना स्टोर और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी का अभियान चलाया। उरई बाईपास स्थित श्रीराम ढाबा से मिश्रित दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन

सम्राट ढाबा से दूध और पनीर के सैंपल भरे। चौरासी गुबंद कालपी ढाबा से भी दूध का सैंपल लिया। टरननगंज कालपी से बालकिशुन की मिठाई की दुकान से पेड़े का नमूना लिया। सूर्यांशु किराना स्टोर को बिना खाद्य लाइसेंस की दुकान संचालन करने पर नोटिस जारी किया गया। सिरसाकलार के गणेश मिश्रा की किराना की दुकान से बेसन का नमूना लिया। ऊमरी के मिठाई विक्रेता विनय सिंह की दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना भरा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जतिन कुमार सिंह ने बताया कि टीम बनाकर जिले भर में छापेमारी की गई। संग्रहीत किए गए नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। कुछ दुकानों पर गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के लिए भी नोटिस जारी कर निर्देशित किया गया है और सभी से खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed