फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Follow the path shown by Lord Rama

भगवान राम के बताए मार्ग पर चलें

Thu, 26 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Thu, 26 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Follow the path shown by Lord Rama
कथावाचक आचार्य पवन द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला

माधौगढ़ (जालौन)। धमना में आयोजित 11 कुंडीय श्रीविष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन भगवान श्रीराम की कथा सुनाई गई। आचार्य पवन द्विवेदी भदवां ने कहा कि भगवान राम के आदर्श व चरित्र की वजह से आज भारत विश्व गुरू बना है। लोगों को भगवान राम के चरित्र व आदर्शों के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इसकेे अलावा उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म लीला का भी विस्तार पूर्वक वर्णन किया।     माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम धमना में आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ के भक्ति की रसधारा बह रही है। गुरुवार को तीसरे दिन सबसे पहले भगवान श्रीराम की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने कड़ी तपस्या की।

विज्ञापन


भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास दिया गया, लेकिन भाइयोें में आपसी प्रेम की होने की वजह से किसी ने राजगद्दी नहीं ली और भगवान श्रीराम की खड़ाऊं रखकर राज्य चलाया। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म लीला का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि आनंदकंद भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ।     आनंदकंद जेल में तो प्रकट हो गए, लेकिन उनका जेल में विस्तार नहीं हो सका। आनंदकंद के विस्तार के लिए उन्हें गोकुल लाया गया जहां नंद के घर उनका जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल केे गीत पर जमकर श्रोता झूम उठे। कथा के समापन पर श्रीमद्भागवत पुराण की आरती उतारी गई। इसके बाद मौजूद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed