फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Follow social distance, apply mask

सामाजिक दूरी का करें पालन, लगाएं मास्क

Sat, 18 Apr 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Follow social distance, apply mask
गल्ला मंडी में निरीक्षण करते डीएम मन्नान अख्तर एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
माधौगढ़। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी परिसर पर बने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने केंद्र प्रभारियों से मास्क, सोशल डिस्टेंसिग का पूरी तरह से पालन करने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार, एसडीएम सालिकराम, सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल जेपी पाल ने शुक्रवार दोपहर कृषि उत्पादन मंडी समिति में बने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टोकन संख्या से ही गेहूं की तौल की जाए। मजदूर बिना मास्क के तुलाई न करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना चाहिए। पांच गेहूं क्रय केंद्रों में अभी तक चार सौ क्विंटल गेहूं की तौल की जा चुकी है। इस दौरान सचिव अरुण कुमार, लेखाकार आरके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जन सुविधा केंद्रों से ले सकते है खतौनी: एसडीएम
जालौन। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने जानकारी देकर बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के बिकने वाले गेहूं, चना, मसूर, लाही आदि की फ सल के लिए खतौनी आवश्यक है। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते तहसील कर्मचारी व लेखपाल इस समय राहत व बचाव कार्य में लगे हैं। जिससे तहसील से यह सुविधा नहीं मिल पा रही है, लेकिन इसके लिए किसान परेशान न हों। प्रदेश सरकार ने जन सुविधा केेंद्र खोलने की अनुमति दी है। किसान जन सुविधा केंद्र पर जाकर खतौनी निकलवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें उतना ही शुल्क चुकाना होगा जो वह तहसील कार्यालय में जमा करते हैं। किसान जन सुविधा केंद्र से नेट कॉपी निकालकर अपना अनाज सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकता है। इस आशय के निर्देश जन सुविधा केंद्र संचालकों व क्रय केंद्र प्रभारियों को दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में पांच क्रय केंद्र चालू
कोंच। एसडीएम अशोक कुमार ने शुक्रवार को क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि किसानों की सुविधाओं को देखते हुए सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों किसी प्रकार की समस्या न हो। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए केंद्र पर आने वाले लोगों को दूर-दूर बैठने की व्यवस्था की जाए। नगरीय क्षेत्र में सात क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। केन्द्रों पर आने वाली समस्याओं को दूर कर पांच केंद्रों को चालू करा दिया गया है, जबकि एलएसएस जुझारपुरा और क्रय विक्रय समिति कुछ कमी के चलते अभी चालू नहीं हो सके हैं। किसान टोकन नंबर के साथ ही केंद्रों पर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed