फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fog was mindless speed of trains

कोहरे से थमने लगी ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 13 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 13 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fog was mindless speed of trains
कोहरे का असर रेल यातायात पर पड़ने लगा है। इस कारण अब ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन
थमने लगी है। रविवार को इसका असर देखने को मिला। उरई स्टेशन पर ट्रेनें घंटों देरी से आईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सर्दी के साथ अब कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। रात 11 बजे के बाद घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित होने लगा है। इससे

ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़नी शुरू हो गई हैं। शनिवार की रात घने कोहरे का असर रविवार को रेल यातायात पर देखने को मिला। कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर लोकमान्य तिलक, साबरमती, छपरा बरौनी मेल, समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें कई घंटे देरी से उरई स्टेशन पर पहुंची। सबसे ज्यादा प्रभावित पैसेंजर ट्रेनें हुईं। यह ट्रेनें तीन घंटों से

अधिक देर से आईं। ट्रेनों की इस लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्री घंटों स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। कई यात्रियों ने अपने गंतव्य तक समय से पहुंचने के लिए रेल की बजाए सड़क यातायात का सहारा लिया। इसके कारण कई टिकट निरस्त भी हुए। रात में पड़े कोहरे का असर देर शाम तक ट्रेनों के आवागमन पर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed