{"_id":"65ecba42376ecd1fe0014644","slug":"fluctuations-in-weather-impact-on-health-orai-news-c-224-1-ori1004-111947-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मौसम में उतार चढ़ाव, सेहत पर पड़ रहा प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मौसम में उतार चढ़ाव, सेहत पर पड़ रहा प्रभाव
Sun, 10 Mar 2024 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
उरई। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। सुबह, शाम और रात में ठंड हो रही है, जबकि दिन में तापमान बढ़ जाता है। इसका सीधा प्रभाव सेहत पर पड़ रहा है। खांसी, जुकाम और वायरल के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में आने वाले मरीजों में इजाफा हुआ है। अस्पताल में आने वाले मरीजों में अधिकांश मौसम के उतार चढ़ाव से बीमार हुए हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि यदि किसी को पांच से छह दिन बुखार आ रहा है तो जांच में टाइफाइड निकल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अविनेश कुमार का कहना है कि यदि बुखार आ रहा है तो बिना देरी किए जांच करानी चाहिए। चार पांच दिन में बुखार आने पर टाइफाइड हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण शरीर का तापमान साथ नहीं दे रहा है। इस बदलाव को शरीर बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। गर्म कपड़े पहनना बंद न करें। डॉ. तारा शहजानंद का कहना है कि मौसम में उतार चढ़ाव बहुत खतरनाक होता है। शरीर को मौसम के अनुकूल होने में वक्त लगता है। यह वक्त व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करता है। सीएमएस डॉ. जगजीवन राम का कहना है कि चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि समय से अस्पताल में बैठें और मरीजों की जांज जरूर कराए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस सप्ताह जिला अस्पताल में आए मरीजों का ब्योरा
दिन पुुरुष महिला बच्चे कुल
सोमवार 801 693 148 1642
मंगलवार 734 604 180 1518
बुधवार 707 532 116 1355
गुरुवार 631 532 134 1297
शुक्रवार 189 108 137 434
शनिवार 656 482 190 1328
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नोट-यह ब्योरा चार मार्च से नौ मार्च के बीच जिला अस्पताल आए पंजीकृत मरीजों का है।