फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Flowers will not emit fragrance on Diwali, lamps will float in water.

Jalaun News: दीवाली पर खुशबू नहीं रोशनी करेंगे फूल,पानी में तैरेंगे दीया

Thu, 09 Nov 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 09 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Flowers will not emit fragrance on Diwali, lamps will float in water.
उरई। रंग बिरंगे फूल की महक की जगह चाइनीज फूलों की रोशनी शहर को रोशन करेगी। बाजार में इस बार मिट्टी के दीयो से ज्यादा चाइनीज सामान बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है। शहर के आंबेडकर चौराहे से लेकर पीली कोठी तक, माहिल तालाब से लेकर बजरिया तक, राठ रोड,सब्जी मंडी करीब चार किलोमीटर चारों तरफ दीवाली को लेकर तरह-तरह दुकानें लगी हुई हैं। जिसमें से घर सजाने और घर ले जानें वाले सामान की बिक्री शुरु हो गई। बाजार में कई प्रकार की नई चीजें आईं है। जो बाजार की शोभा बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन




झालर दुकानदार नवनीत कबीर ने बताया कि पिछली बार बाजार ज्यादा खास नहीं रहा था। आधे से ज्यादा सामान बच गया था। इस बार सौ से अधिक दुकानें बाजार में लगी हुई हैं। बाजार में कई दुकानें नई लगी हैं। जिसमें तरह-तरह की झालरें और दीये मिल रहे हैं। वहीं उनके पास दस हजार से अधिक झालरें मौजूद हैं। जिसमें सबसे सस्ती 40 रुपये की है। सबसे मंहगी 700 रुपये की झालर है। दस मीटर से लेकर 100 मीटर तक की झालर हैं। इसके साथ ही फूलवाली झालर है। पांच झालर की कीमत 150 रुपये हैं। वहीं साइड झालर 120 रुपये जोड़ा मिल जाएगा। चाइनीज झालर जो खुशबू की जगह रोशनी करेगी। उसमें रंगीन बल्ब छोटे-छोटे लगे हुए हैं। इसके साथ ही कई प्रकार की नई झालरें आई हैं। जो घर पर लगाने पर घर की रौनक बढ़ा देंगी। इस बार करवाचौथ ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। छोटे से लेकर बड़े दुकानदार दीवाली को लेकर अनुमान लगाए हुए हैं कि इस बार का बाजार अच्छा रहेगा।
विज्ञापन


मटके में पानी नहीं रोशनी होगी



बाजार में मटका और पानी का दीया खूब बिक रहा है। पानी वाले दो प्रकार के दिये हैं। जिसमें एक तेल की जगह पानी से जलेगा दूसरा पानी के अंदर जलेगा। जिनकी कीमत 100 से लेकर दो सौ तक है। मटका दीया जो कि मटका की तरह दिखता है। जिसमें अंदर पानी नहीं मोम भरी हुई है। जो एक घंटे तक जलता है। जो दौ सौ रुपये के छह मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवाली को लेकर बाजार हुआ गुलजार

जालौन। प्रकाश पर्व दीपावली के लेकर बाजार गुलजार हो गया है। हालांकि बाजार में पिछले सालों की अपेक्षा ग्राहक अधिक नजर आ रहे हैं। धनतेरस पर बिक्री के लिए इलैक्ट्रिक की दुकानें, बर्तन, सराफा और जनरल स्टोर, सजावटी सामान की दुकानें सामान से भरी नजर आने लगी हैं। इलैक्ट्रिक झालर, घंटी, फूल, मालाएं, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां और पोस्टर आदि की दुकानें भी लोगों को आकर्षित करती हैं। सराफा व्यापारी विशाल अग्रवाल कहते हैं धनतेरस पर ग्राहक आभूषणों की खरीद करते हैं। वह धनतेरस पर ऑर्डर बुक कर रहे हैं। इलैक्ट्रिक आइटम विक्रेता अतुल खन्ना, लोकेंद्र यादव कहते हैं कि दीपावली के पर्व पर लोग टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि बड़े सामान की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed