{"_id":"5856d39c4f1c1b8e67c05ecd","slug":"flashed-on-atm-lines-cash-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर लगीं लाइनें, कैश की किल्लत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर लगीं लाइनें, कैश की किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक के एटीएम पर ग्राहकों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। नोटबंदी के बाद से बैंकों में बिगड़ी अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटती नजर नहीं आ रही है। एटीएम भी ऐसी स्थिति में लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। रविवार को छुट्टी पर बैंक बंद रहे। इस वजह से एटीएम पर सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ रही। ज्यादातर एटीएम ने दोपहर बाद काम करना बंद कर दिया, क्योंकि कैश की समस्या सामने आ गई।
विज्ञापन
इधर, अधिकतर में कैश के चलते सुबह से ही ताला लटका मिला। इस वजह से ग्राहकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कैश को लेकर ग्राहक बैंक कर्मी व अधिकारियों को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
मालूम हो कि 8 नवंबर को केंद्र ने हजार व पांच सौ के नोट पर रोक लगा दी है। इसके बाद से बैंकों में बिगड़ी अर्थव्यवस्था एक महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना बैंकों में कैश को लेकर मारामारी की स्थिति रहती है।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में तो हालात और भी खराब हैं। कई कई दिनों तक कैश न पहुंचने की वजह से ग्राहकों को पैसा नहीं मिल पाता है। बताते चले कि इस महीने छुट्टियां अधिक पड़ने की वजह से ग्राहकों की और परेशानी हुई। रविवार को छुट्टी के बाद शहर की सभी बैंकें बंद रहीं। एटीएम तो खुले हैं, लेकिन ज्यादातर में कैश की किल्लत रहीं। शहर के स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक एटीएम को छोड़ ज्यादातर में दोपहर के बाद कैश खत्म हो गया तो वहीं, केनरा से लेकर एचडीएफसी, यूनियन बैंक के एटीएम पर कैश को लेकर ताला लटका नजर आया। कैश लेने के लिए चालू एटीएम मशीनों पर सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की लाइन लगी रही। इस दौरान ग्राहकों को खासी परेशानी भी उठानी पड़ी।