{"_id":"570be3244f1c1b05474a6adb","slug":"fix-law-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था दुरुस्त करें-डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था दुरुस्त करें-डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक लेती डीएम संदीप कौर, एसपी बबलू कुमार व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस दौरान डीएम संदीप कौर व एसपी बबलू कुमार ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए मातहत जिम्मेदारी पूर्वक काम करें। शहर व गांव, कहीं पर भी माहौल खराब नहीं होना चाहिए। यदि कोई अराजकता करने का
प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। नवरात्र को लेकर अफसरों ने शहर के प्रमुख देवी मंदिरों के आसपास सादा वर्दी में पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किए जाने के भी निर्देश दिए। देवी मंदिरों के आसपास किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसलिए कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त बैठक में डीएम संदीप कौर ने कहा कि
सभी शासकीय अधिवक्ता अपने अपने मुकदमों की पैरवी प्रभावी ढंग से करते हुए लंबित मुकदमों का निपटारा कराएं। इसके अलावा समिति का गठन शासनादेश के अनुसार शीघ्र कराएं। यही नहीं समिति के समक्ष प्रस्तुत कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी बबलू कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोई हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। अगर लापरवाही
विज्ञापन
सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नवरात्र का समय चल रहा है। लिहाजा देवी मंदिरों के आसपास पुलिस कर्मी तैनात रहे। इस अवसर पर एडीएम आनंद कुमार, एएसपी शकील अहमद, एसडीएम के अलावा सभी शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।