फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five trucks overloaded with sand seized

Jalaun News: बालू लदे ओवरलोड पांच ट्रक सीज

Fri, 02 Jun 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five trucks overloaded with sand seized
आटा। ओवरलोड वाहनों पर अंकुश के लिए एसडीएम ने गुरुवार को तड़के अभियान चलाया। एसडीएम ने बालू लदे पांच ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद खनन माफिया में खलबली रही। कार्रवाई की सूचना मिलने पर कई ड्राइवर सड़क किराने बालू उतारकर ट्रक लेकर भाग निकले। इससे पांच घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

आटा-इटौरा मार्ग पर एसडीएम कालपी कृष्ण कुमार सिंह ने अभियान चलाकर बालू लादकर जा रहे ओवरलोड पांच ट्रकों को सीज कर दिया। तड़के हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं में अफरा तफरी रही। कार्रवाई से बचने के लिए कई ट्रक सड़क किनारे व आसपास के गांवों में बालू खाली की।
विज्ञापन

अभियान के समय पांच घंटे आटा-इटौरा मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर जाम लगा रहा। जाम में सैकड़ों ट्रक और रोडवेज की बसें भी फंस गईं। भीषण गर्मी से लोगों को खूब परेशानी हुई। सड़क पर डली बालू में वाहन भी फंस गए, जिन्हें धक्का देकर निकाला गया। बालू सड़क किनारे डली होने की भनक गांव वालों को लगी तो आसपास के गांव वाले अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्राली से बालू भर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed