{"_id":"58f50a524f1c1b3f3b471bb5","slug":"five-trucks-mounted-by-maarong","type":"story","status":"publish","title_hn":"माौरंग भ्ारे पांच ट्रक पकडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माौरंग भ्ारे पांच ट्रक पकडे़
अमर उजाला जालौन
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
माौरंग लदा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम माधौगढ़ शीतला प्रसाद ने सोमवार की सुबह टीम के साथ घेराबंदी कर बालू से ओवरलोड पांच ट्रक पकड़ लिए। टीम को देख आठ-दस ट्रक इधर-उधर के रास्ते से भाग निकले। एसडीएम ने रामपुरा पुलिस को बुलाकर ट्रकों को थाने पहुंचाया। थाने पहुंचे एआरटीओ ने ट्रकों का ओवरलोड में चालान किया।
विज्ञापन
प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से खनन माफियाओं में खलबली मची है। जिले में तो खनन पर लगभग रोक सी है, लेकिन एमपी में होने वाले खनन की गाड़ियां रामपुरा होते हुए औरैया की ओर निकल रही हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रत्येक गाड़ी से 30 से 40 हजार रुपये की अवैध कमाई पुलिस से लेकर अन्य अफसर करते हैं। इस कारण एमपी की गाड़ियां बेरोकटोक जिले की सड़कों को रौंदते हुए औरैया जा रही हैं।
विज्ञापन
शिकायत पर सोमवार सुबह जगम्मनपुर केे पास एसडीएम दस्ते ने बालू लादकर आ रहे ट्रकों को जब रोका तो चालकों की सिट्टी, पिट्टी गुम हो गई। पांचों ट्रक बालू से ओवरलोड तो थे ही, इसके साथ ही यूपी की कोई रायल्टी भी नहीं थी। घेराबंदी देख कुछ ट्रक जंगलों के रास्ते से निकल भागे। इलाकाई लोगों ने एसडीएम को बताया कि डायल 100 के सिपाहियों से लेकर थाने, चौकियों की पुलिस की सरपरस्ती में एमपी से आने वाले ओवरलोड ट्रक निकलते हैं।
विज्ञापन