{"_id":"723607116ef15fa343b60e19be3231fa","slug":"five-people-sick-by-eating-stale-food-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासी भोजन खाने से पांच लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासी भोजन खाने से पांच लोग बीमार
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला तुफैलपुरवा में एक परिवार ने शनिवार की शाम करीब छह बजे एक साथ बैठकर सुबह का बना दाल चावल खा लिया। खाना खाते ही परिवार के सभी पांच लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगी। दंपति व उनकी तीन बेटियों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराय।
डाक्टर के अनुसार दंपति की हालत में सुधार है। वही बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहल्ला तुफैलपुरवा निवासी सुनील कुमार की पत्नी ने शनिवार की सुबह दाल चावल बनाया था, जो बच गया था। शाम को पति सुनील, पत्नी ऊषा देवी(35) व बच्ची अक्षरा(8), दीक्षा(6) व ब्यूटी(4) ने एक साथ बैठकर बासी दाल चावल खा लिए।
कुछ देर बाद ही पूरे परिवार को उल्टियां होने लगी और तीनों बच्चे अचेत हो गए। परिजन व मोहल्ले के लोगों ने हालत खराब देखी दंपति व उनके बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमएस डा. वीवी आर्या का कहना है कि बासी भोजन करने से इन लोगों की हालत बिगड़ी है। इलाज किया जा रहा है, जल्द ही हालत में सुधार होगा।