{"_id":"6085a8338ebc3e8d904e9eed","slug":"five-dead-88-corona-infected-and-found-orai-news-knp625360484","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच की मौत, 88 कोरोना संक्रमित और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच की मौत, 88 कोरोना संक्रमित और मिले
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमण अब घातक होता जा रहा है। रोजाना ही संक्रमित मिल रहे हैं और वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। रविवार को संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई। इसके चलते संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 हो गई। रविवार को 88 नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6265 हो गई है। इनमें 4795 ठीक हो गए हैं। फिलहाल 1389 एक्टिव केस हैं।
जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या शुक्रवार व शनिवार के मुकाबले कम रही। रविवार को 88 नए केस आए। अब तक सैंपल 3,57,206 भेजे जा चुके हैं। रविवार को भी 857 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। ठीक होने पर 166 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि रविवार को ट्रूनेट जांच में 16 और एंटीजन जांच में 47 पॉजिटिव निकले हैं। बाकी आरटीसीपीआर जांच में पॉजिटिव आए हैं। रविवार को संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों मरीजों की संख्या रही। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ रहे संक्रमण में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। मास्क पहनकर रखे। बेवजह घरों से न निकले। जरूरत होने पर ही मास्क लगाकर ही घरों से निकले। इसके अलावा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीकाकरण भी जरूर कराए।