फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five days later, the bank open , drew crowds

पांच दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

Mon, 16 Nov 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 16 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Five days later, the bank open , drew crowds
पांच दिन की लंबी छुट्टी के बाद सोमवार की सुबह जब बैंक खुले तो ग्राहकों
विज्ञापन
की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों ग्राहकों ने बैंकों में लेनदेन किया। दिन भर में कुल 300 करोड़ से भी अधिक का लेनदेन हुआ। वहीं बैंकों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद रही। खुद सीओ सिटी ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी।

दीपावली से ही जिले की सभी बैंक बंद थीं। दीपावली, परेवा, भाईदूज, सेंकड सेटरडे, संडे पांच दिन की छुट्टी के बाद छठवें दिन सोमवार को बैंकें खुलीं तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाई। सीओ सिटी जंगबहादुर सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद निकल पड़े। सबसे पहले वह दलगंजन तिराहा पर स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे। यहां पर सुरक्षा के लिए दो दरोगा और सिपाही अतिरिक्त तैनात कर दिए। बैंक मैनेजर से मिलकर सुरक्षा

व्यवस्था का हाल भी जाना। इसके बाद अन्य बैंकों में भी सुरक्षा व्यवस्था देखी। सोमवार को उमड़े ग्राहकों ने खूब लेनदेन किया। इस दौरान बैंकों में करीब 300 करोड़ रुपये का लेनदेन होने का अनुमान है। सुबह से ही बैंकों मे ग्राहकों की लंबी कतारें लग गई थीं, जो शाम तक जारी रहीं। बैंक बंद होने के बाद भी ग्राहक लेनदेन के लिए आते रहे।

आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़ा
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे सीओ सिटी ने बैंक में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आधा दर्जन लोगों को पकड़ लिया गया। यह लोग बिना किसी बैंक के कागजात के बैंक में घूम रहे थे। पूछे जाने पर वह संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। हालांकि बाद में जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

एटीएम में भी लंबी कतारें
पांच दिन की छुट्टी होने के कारण शहर में लगे एटीएम में भी पैसे खत्म हो गए थे। लोगों को रुपये निकालने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा था। सोमवार को बैंक खुलने के बाद एटीएम में भी पैसा डाल दिया गया। इससे रुपये निकालने वाले ग्राहकों की एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed